Site icon পক্ষপাত বাদ নিরপেক্ষ সংবাদ, যে খবর ভাবতে শেখায়

आद्रा- मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

आद्रा- मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

आद्रा: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आज नॉर्थ इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार, सर्वो अध्यक्षा श्रीमती सुषमा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री धनेश्वर मोहन्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस योग शिविड़ में भाग लिया।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिन्हा ने स्वागत भाषण के माध्यम से इस दिन की विशेषता और माननीय मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार ने योग के लाभ के बारे में बताते हुए सभी को योग और आसन करने की सलाह दी।

Exit mobile version